Honda Amaze एक ऐसी सेडान है जो दिखने में सादी, लेकिन सलीकेदार है। कॉम्पैक्ट साइज़ के बावजूद इसका इंटीरियर खासा स्पेशियस है। आगे से इसका लुक थोड़ा शार्प है जिसमें क्रोम ग्रिल और एलईडी DRL वाली हेडलाइट्स दी गई हैं। पीछे की ओर टेललाइट्स का डिजाइन सिंपल और साफ-सुथरा है। इसके केबिन में कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है – फैब्रिक सीट्स, अच्छा लेगरूम और यूज़र-फ्रेंडली डैशबोर्ड लेआउट इसे रोज़ की फैमिली ड्राइव के लिए बढ़िया बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस – Honda Amaze Mileage में भी है भरोसे का नाम

Amaze में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन स्मूद और शांत है, जिससे सिटी ड्राइव बहुत आसान हो जाती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन हैं। इस के mileage की बात करें तो ये लगभग 18.6 kmpl (Manual) से लेकर 18.3 kmpl (CVT) तक देती है, जो शहर और हाइवे दोनों के हिसाब से काफी संतुलित माना जा सकता है। Honda Amaze top speed लगभग 160 kmph के आसपास है।
Honda Amaze Price में ₹96,000 तक की गिरावट – अब पहले से ज्यादा अफोर्डेबल

GST 2.0 लागू होने के बाद इस की price में बड़ी राहत मिली है। पहले इस पर कुल 29% टैक्स लगता था जिसमें 28% GST और 1% सेस शामिल था। अब सिर्फ 18% GST लगेगा, जिससे कुल टैक्स 11% कम हो गया है। इस बदलाव के बाद सभी वेरिएंट्स में कीमत में ₹69,000 से ₹96,000 तक की गिरावट आई है।
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | फर्क |
|---|---|---|---|
| ZX CVT | ₹11,27,900 | ₹10,31,722 | ₹96,178 |
| VX CVT | ₹9,99,900 | ₹9,14,637 | ₹85,263 |
| V CVT | ₹9,42,900 | ₹8,62,498 | ₹80,402 |
| VX | ₹9,27,900 | ₹8,48,777 | ₹79,123 |
| V | ₹8,17,900 | ₹7,48,156 | ₹69,744 |
कब से लागू हैं नई कीमतें?
नई Honda Amaze price 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी है। यानी अगर आप अब ये कार खरीदते हैं, तो आपको कम टैक्स के चलते सीधे-सीधे बचत हो रही है।
Also Read:
निष्कर्ष – Honda Amaze: एक भरोसेमंद विकल्प, अब और भी किफायती
अगर आप एक सादा, भरोसेमंद और बजट के अंदर आने वाली सेडान की तलाश में हैं, तो Honda Amaze अब और भी समझदारी भरा विकल्प है। इसका स्मूद ड्राइव, Honda Amaze mileage और अब घटी हुई कीमत इसे और ज़्यादा आकर्षक बना देती है।
Also Read:
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई Honda Amaze price संबंधित जानकारी सरकारी टैक्स बदलावों और अनुमानित कीमतों पर आधारित है। अंतिम कीमतें डीलरशिप और कंपनी के अनुसार थोड़ा अलग हो सकती हैं।
Also Read:
Mahindra XUV 3XO: कीमत, माइलेज, फीचर्स और 2 लाख की डाउन पेमेंट पर EMI प्लान की पूरी जानकारी
पेश हो गई नई Toyota Innova Crysta – स्टाइल और आराम का भरोसेमंद विकल्प परिवार के लिए
GST घटने से Maruti Baleno की कीमत में कितनी कमी आई? अब खरीदना हो सकता है और आसान





