Brixton Motorcycles ने अपनी लोकप्रिय बाइक Crossfire 500 XC की कीमत में कटौती की है। अब इसकी कीमत ₹4.92 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले से ₹27,499 कम है। इस बदलाव के बाद यह बाइक और ज्यादा आकर्षक लगती है, खासकर उन लोगों के लिए जो एडवेंचर और स्टाइल दोनों चाहते हैं।
Brixton Crossfire 500 XC Design – एडवेंचर राइडर्स के लिए खास

इस बाइक का डिज़ाइन क्लासिक स्क्रैम्बलर स्टाइल में रखा गया है। इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिन पर Pirelli Scorpion Rally STR टायर लगे हैं। इसकी स्टांस और हाइट इसे ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बेहतर बनाते हैं।
Brixton Crossfire 500 XC Features – राइडिंग को सुरक्षित और आसान बनाने वाले फंक्शन
इसमें फुली एडजस्टेबल KYB USD फोर्क्स, मोनोशॉक और फ्रंट पर ट्विन डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिनमें J.Juan कैलिपर्स और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। ये फीचर्स लंबी राइड और कठिन रास्तों पर भी भरोसा दिलाते हैं।
Brixton Crossfire 500 XC Engine और Performance
बाइक में 486cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47.6bhp और 43Nm टॉर्क देता है। इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच शामिल है। राइडिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहता है और इसका पावर डिलीवरी शहर और हाइवे दोनों के लिए संतुलित है। Brixton Crossfire 500 XC top speed करीब 160 kmph तक मानी जाती है।

Brixton Crossfire 500 XC Mileage और Price in India
कंपनी की ओर से आधिकारिक माइलेज नहीं बताई गई है, लेकिन इस सेगमेंट की बाइक्स की तरह यह करीब 25-28 kmpl का औसत दे सकती है। अभी brixton crossfire 500 xc price in india ₹4.92 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Also Read:
Bajaj Avenger Street 160 BS6 – किफायती क्रूज़र बाइक जो सफर को बनाए आसान
Zontes 350R – स्टाइलिश लुक और आरामदायक राइड का भरोसा
Triumph Thruxton 400 – क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का मेल





